भीषण गर्मी के बीच मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, गंगापुर सिटी द्वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर ग्रीष्मकालीन निःशुल्क जल सेवा अभियान का रविवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान जयपुर-बयाना रेल के यात्रियों को शीतल जल एवं शरबत पिलाकर सेवा का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मनोज जैन रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रेलवे के एक्सईएन अनिल कुमार जैन, एडीईएन पी.के. तिवारी, आरपीएफ थाना प्रभारी अशोक मीणा तथा मुख्य कार्य निरीक्षक शहवाज अख्तर उपस्थित रहे। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण जैन गंगवाल, फेडरेशन के रीजन उपाध्यक्ष विमल जैन गोधा, संस्थापक अध्यक्ष सुमेर जैन सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ग्रुप अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या एवं सचिव महेश जैन ने सभी अतिथियों का माला, साफा एवं तिलक लगाकर स्वागत किया।

ग्रुप अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या ने बताया कि यह निःशुल्क जल सेवा अभियान पिछले 18 वर्षों से निरंतर ग्रीष्मकाल में संचालित किया जा रहा है और इस वर्ष यह सेवा 15 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मनोज जैन, एक्सईएन अनिल जैन, एडीईएन पी.के. तिवारी, शहवाज अख्तर, थाना प्रभारी अशोक मीणा, सीएमआई हरी सिंह मीणा एवं प्रवीण जैन गंगवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि जब भीषण गर्मी में लोग घर से बाहर निकलने से बचते हैं, तब ग्रुप के दर्जनों कार्यकर्ता, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, स्टेशन पर पहुंचकर यात्रियों को स्नेहपूर्वक शीतल जल उपलब्ध कराते हैं।

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए कार्यकर्ता ट्रेन से नीचे उतरे बिना ही डिब्बों की खिड़कियों से उनकी बोतलों में पानी भरते हैं, जिससे यह सेवा और भी सराहनीय एवं अनुकरणीय बन जाती है। रेल अधिकारियों ने भी रेलवे प्रशासन की ओर से इस जल सेवा अभियान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र जैन, योगेश जैन, चांदमल जैन, रमेश जैन, प्रमोद जैन कठूमर, राजेश जैन, राजेश जैन गंगवाल, शिक्षा अधिकारी रमेश जैन, सतीश जैन पांड्या, मंगल जैन, जगदीश जैन बिछोछ, शशि जैन, विद्या जैन, त्रिशला जैन, दिनेश गोयल, सुभाष सोगानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भगवान महावीर स्वामी की जय एवं णमोकार मंत्र के उद्घोष के साथ जल सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया।

यह अभियान न केवल सामाजिक सेवा की भावना को सुदृढ़ करता है, बल्कि भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत प्रदान करते हुए मानवता के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में सामने आता है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story