गंगापुर सिटी में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन के उद्घाटन अवसर पर आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्रिएटिव पब्लिक स्कूल, गंगापुर सिटी के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

क्रिएटिव स्कूल परिवार के नीरज मिश्रा ने बताया कि आयोजित समारोह में सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक, सांसद हरीश मीणा, विधायक रामकेश मीणा तथा पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल के डीआरएम सहित अन्य अतिथियों ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से पुनर्विकसित गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में स्टेशन के पुनर्विकास के साथ विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को भी सम्मानित किए जाने का अवसर विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने विद्यालय के साथ-साथ गंगापुर सिटी का भी गौरव बढ़ाया है। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story