गंगापुर सिटी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के आवाहन पर संपूर्ण कोटा मंडल में इंजीनियरिंग विभाग से जुड़ी लंबित समस्याओं को लेकर 25 मार्च को सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय गंगापुर सिटी के समक्ष कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उप मंडल गंगापुर सिटी में आयोजित इस प्रदर्शन के पश्चात सहायक मंडल अभियंता को मंडल रेल प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

प्रशासन की अनदेखी और कर्मचारियों का आक्रोश

रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मंडल कोषाध्यक्ष डीके शर्मा एवं केंद्रीय सदस्य पीसी मीणा ने कहा कि इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को लंबे समय से प्रशासनिक सेवा संबंधी और कार्य स्थल सुविधाओं से जुड़े अनेक समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि "कई बार प्रशासन के समक्ष इन विषयों को उठाने के बावजूद अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है और कर्मचारियों को अन्य विभागों की तरह कंटीजेसी नहीं दी जा रही है जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।"

प्रमुख मांगें और कार्यस्थल की जर्जर स्थिति

यूनियन ने मांग रखी कि साइकिल अनुरक्षण भत्ते का एरियर भुगतान किया जाए तथा कोटा-रूठियाई और कोटा-चित्तौड़गढ़ खण्ड में सुरक्षा के लिए डबल लाइन संचालन सुनिश्चित हो। नेम नोटिंग स्थानांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने, ट्रैकमैन कर्मचारियों की समय पर पदोन्नति, विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती शुरू करने और विभाग की परीक्षा का वार्षिक कैलेंडर जारी करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर बने रेस्ट रूम और टूल बॉक्स की खराब स्थिति, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी तथा रोडसाइड स्टेशनों पर जर्जर रेल आवासों को लेकर भी गहरी नाराजगी जताई।

कार्यप्रणाली में सुधार और भावी आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान मांग की गई कि पुराने कार्य मैन्युअल में सुधार किया जाए, समपार फाटकों की ड्यूटी व्यवस्था बदली जाए और कीमैन कर्मचारियों से गैर तकनीक कार्य न कराया जाए। वक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि "यदि समय रहते ये मांगें नहीं मानी गई तो आगामी समय में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।"

इस मौके पर मंडल कोषाध्यक्ष डीके शर्मा, केंद्रीय सदस्य पीसी मीणा, शाखा सचिव बलराम गुर्जर, शेर सिंह मीणा, अशोक मीणा, राकेश मीणा, अख्तर, गिर्राज, प्रेमराज, मुनेश सैनी, सोहेल खान, मोहनलाल मीणा, ऋषिकेश मीणा, तोताराम गुर्जर, राम अवतार मीना, जुनैद खान, इमरान खान, अशोक कुमार मीणा, जीतराम माली, जगमोहन, पुरण, फतेह, धूपसिंह, सुरेश, पवन, जलसिंह, रामसिंह, फोटू, मोहन, पिंटू लाल, कमलेश, जहीर, असलम, भरतलाल, रामावतार, मनोज मीणा सहित सैकड़ो रेल कर्मचारी मौजूद थे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story