गंगापुर सिटी पुलिस की बड़ी सफलता: महिला भेष में छिपा फायरिंग आरोपी गोलू गुर्जर गिरफ्तार
गंगापुर सिटी पुलिस ने दिन दहाड़े हुई फायरिंग की घटना में शामिल शातिर अपराधी गोलू गुर्जर को महिला के भेष में छिपते हुए गिरफ्तार किया। थानाधिकारी करण सिंह राठौड व टीम की कार्यवाही में आरोपी ने फायरिंग की वारदात स्वीकार की।

गंगापुर सिटी में पुलिस ने दिन दहाड़े हुई फायरिंग की घटना में शामिल शातिर अपराधी गोलू गुर्जर को महिला के भेष में छिपकर घूमते हुए धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक, जिला सवाई माधोपुर श्री अनिल बेनीवाल आईपीएस के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश राजौरा और वृत्ताधिकारी श्री गिर्राज मीणा के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान ने अपराधियों के खिलाफ एक बार फिर ठोस सफलता हासिल की।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 2 दिसंबर 2025 को माल गोदाम रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी गंगापुर सिटी में बदमाशों ने दुकान पर बैठे महेन्द्र उर्फ काडू पहलवान पर फायरिंग की थी। इस घटना के संबंध में थाना कोतवाली गंगापुर सिटी में हत्या के प्रयास का प्रकरण संख्या 351/2025 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमें गठित की, जो लगातार अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं।
फायरिंग की वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जानकारी के अनुसार, कृष्णा गुर्जर ने महेन्द्र गुर्जर उर्फ काडू पर आपसी रंजिश के चलते अपने साथियों से फायरिंग करवाई थी।
दिनांक 28 दिसंबर 2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि गोलू गुर्जर सूरगढ़ महिला के भेष में श्योसिहंपुरा रोड पर घूम रहा है। थानाधिकारी श्री करण सिंह राठौड पु.नि., पुलिस थाना गंगापुर सिटी, अपने हमराही जाप्ता के साथ मौके पर पहुंचे। मुखबीर द्वारा बताई गई जगह पर गोलू गुर्जर को महिला के भेष में देखा गया। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया, तो वह सरसो के खेत में भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने खुद को बचाने के लिए महिला का भेष धारण किया था और फायरिंग की वारदात में शामिल था। गिरफ्तार आरोपी गोलू गुर्जर, पुत्र श्री ज्ञान सिंह गुर्जर, उम्र 21 वर्ष, निवासी सूरगढ़, थाना बाटोदा, जिला सवाई माधोपुर है।
पुलिस कार्रवाई में थानाधिकारी श्री करण सिंह राठौड पु.नि., सहायक उप निरीक्षक श्री फजरूददीन, कांस्टेबल श्री रघुवीरसिंह, कांस्टेबल श्री रिन्कू तिवारी, चालक कांस्टेबल श्री धारासिंह और कांस्टेबल श्री विष्णु कुमार शामिल थे।
यह गिरफ्तारी गंगापुर सिटी पुलिस की तेज़ और प्रभावी कार्रवाई का प्रमाण है, जिसने अपराधियों के मनोबल को झकझोरते हुए सुरक्षा व्यवस्था में मजबूती प्रदान की है।
- गंगापुर सिटी फायरिंग घटना 2025गोलू गुर्जर गिरफ्तारीमहिला भेष में अपराधीमहेन्द्र काडू पहलवान फायरिंगसवाई माधोपुर पुलिस कार्रवाईकृष्णा गुर्जर फायरिंग मामलाथानाधिकारी करण सिंह राठौडगंगापुर सिटी अपराध न्यूज़Rajasthan crime news 2025Gangapur City firing caseGangapur City police arrestKrishna Gurjar firingMahendra Kadu shooting incidentGolgu Gurjar caughtRajasthan police news

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
