नगर परिषद चुनाव के मद्देनज़र गंगापुर सिटी में पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अपनी सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार शाम पुलिस बल ने शहर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। इस मार्च की अगुवाई एएसपी नारायण लाल शर्मा, सीओ गिर्राज मीणा, कोतवाली थाना प्रभारी करण सिंह राठोर, उदेई मोड़ थाना प्रभारी मदरूपसिंह गुर्जर और सदर थानाधिकारी सुशीला मीणा ने संयुक्त रूप से की।

यह फ्लैग मार्च कोतवाली थाने से प्रारंभ हुआ, जिसके बाद पुलिस जवानों की टुकड़ी देवी स्टोर बाजार, चौपड़ बाजार, सर्राफा बाजार, बालाजी चौक, कैलाश टॉकीज मार्ग, जामा मस्जिद, फव्वारा चौक और नया बाजार से गुजरते हुए पुन: कोतवाली थाने पर समाप्त हुई। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में निष्पक्ष मतदान करने का आह्वान किया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दिया जाए। पुलिस ने चेतावनी दी है कि असामाजिक तत्वों, संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों तथा मतदाताओं को डराने-धमकाने का प्रयास करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story