गंगापुर सिटी में थाना सदर पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी व्हाट्सऐप के माध्यम से लोगों को वर्क फ्रॉम होम जॉब का झांसा देकर राइटिंग प्रोजेक्ट के नाम पर रकम वसूलते थे और बाद में संपर्क बंद कर देते थे। यह कार्रवाई 23 सितंबर 2026 को की गई।

पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर जेष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी नारायण लाल शर्मा RPS तथा वृत्ताधिकारी गंगापुर सिटी गिर्राज प्रसाद मीणा RPS के निकट सुपरविजन में थाना सदर गंगापुर सिटी की थानाधिकारी उपनिरीक्षक सुशीला मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की। प्रेस नोट के अनुसार 23 सितंबर 2026 को साइबर फ्रॉड के लिए खाता किराये पर देने वाले खाताधारक सुनील मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया।

घटना के विवरण के अनुसार 23 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह मय जाप्ता गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर अरविन्द मीणा उर्फ प्रिंकेश पुत्र मुकेश मीणा, जाति मीणा, उम्र 20 वर्ष, निवासी मीनापाड़ा, थाना सदर गंगापुर सिटी, जिला सवाई माधोपुर को पकड़ा गया। उसके मोबाइल की जांच करने पर उसमें सिम नंबर 367957125 लगा मिला, जिसे उसने स्वयं के नाम पर होना बताया। मोबाइल में तीन व्हाट्सऐप एप डाउनलोड किए गए थे।

पुलिस ने तीनों व्हाट्सऐप की जांच की तो एक व्हाट्सऐप एप की आईडी का नाम II-WA Business मिला। इसे खोलकर जांच करने पर व्हाट्सऐप का नाम Aliya publication (@aliyapubilcation417) रखा हुआ मिला, जिसे मोबाइल नंबर 8209058025 से संचालित किया जा रहा था। पूछताछ में सामने आया कि संबंधित सिम उस समय मोबाइल में लगी हुई नहीं थी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने शौक-मौज और निजी खर्च के लिए लोगों के मोबाइल व्हाट्सऐप पर अपने व्हाट्सऐप से WORK FROM HOME JOB,S के मैसेज भेजता था। इनमें राइटिंग प्रोजेक्ट प्लान के लिए 7 दिन के कार्य के 25,000 रुपये, 10 दिन के 40,000 रुपये, 15 दिन के 45,000 रुपये और 26 दिन के 50,000 रुपये तथा अलग-अलग रजिस्ट्रेशन फीस और जीएसटी के नाम पर लोगों से ठगी करता था। इसके बाद वह संबंधित लोगों के फोन या व्हाट्सऐप चैट बंद कर देता था।

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर और व्हाट्सऐप नंबर के विरुद्ध साइबर समन्वय पोर्टल पर शिकायत की जांच की तो व्हाट्सऐप नंबर 8209058025 के विरुद्ध शिकायत संख्या 21909260128847 दर्ज मिली। शिकायतकर्ता तमन्ना गुप्ता, मोबाइल नंबर 9555636552, ने 18 सितंबर 2026 को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसी दिन मोबाइल नंबर 8209058025 से साइबर फ्रॉड किया गया तथा ठगी की करीब 5,000 रुपये की राशि उसके दोस्त हेमसिंह मीणा उर्फ मोनू पुत्र मुकेश मीणा के गूगल पे स्कैनर में और करीब 3,000 रुपये सौरभ कुमार मीणा पुत्र लक्ष्मीनारायण मीणा के फोन पे स्कैनर में डलवाई गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी अरविन्द मीणा उर्फ प्रिंकेश पुत्र मुकेश मीणा, जाति मीणा, उम्र 20 वर्ष, निवासी मीनापाड़ा, थाना सदर गंगापुर सिटी, जिला सवाई माधोपुर के विरुद्ध अपराध धारा 319(2), 318(4), 112(2), 61(A)(1) BNS एवं 66D आईटी एक्ट का जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान आरोपी के कब्जे से मिले मोबाइल को फर्द के जरिए जब्त किया गया। मोबाइल में मौजूद व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट लेकर पत्रावली में शामिल किए गए तथा बैंक डिटेल प्राप्त कर पत्रावली में शामिल की गई।

प्रकरण में शेष मुल्जिमों हेमसिंह मीणा उर्फ मोनू पुत्र मुकेश कुमार मीणा, जाति मीणा, उम्र 19 वर्ष, निवासी कड़ी झोपड़ी, हाल मीनापाड़ा, थाना सदर गंगापुर सिटी, जिला सवाई माधोपुर तथा सौरभ कुमार मीणा पुत्र लक्ष्मीनारायण मीणा, जाति मीणा, उम्र 19 वर्ष, निवासी मीनापाड़ा, थाना सदर गंगापुर सिटी, जिला सवाई माधोपुर को दस्तयाब कर अनुसंधान किया गया। विस्तृत पूछताछ नोट मूर्तिबद्ध कर पत्रावली में शामिल किया गया। दोनों के विरुद्ध धारा 319(2), 318(4), 112(2), 61(A)(1) BNS एवं 66D आईटी एक्ट का जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर उन्हें फर्द के जरिए पृथक-पृथक गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से मिले मोबाइल भी फर्द के जरिए जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में अरविन्द मीणा उर्फ प्रिंकेश पुत्र मुकेश मीणा, जाति मीणा, उम्र 20 वर्ष, निवासी मीनापाड़ा, थाना सदर गंगापुर सिटी, जिला सवाई माधोपुर; हेमसिंह मीणा उर्फ मोनू पुत्र मुकेश कुमार मीणा, जाति मीणा, उम्र 19 वर्ष, निवासी कड़ी झोपड़ी, हाल मीनापाड़ा, थाना सदर गंगापुर सिटी, जिला सवाई माधोपुर; तथा सौरभ कुमार मीणा पुत्र लक्ष्मीनारायण मीणा, जाति मीणा, उम्र 19 वर्ष, निवासी मीनापाड़ा, थाना सदर गंगापुर सिटी, जिला सवाई माधोपुर शामिल हैं।

पुलिस टीम में थाना सदर गंगापुर सिटी की थानाधिकारी उपनिरीक्षक सुशीला मीणा, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, एएसआई राजमल 49, कांस्टेबल विशाल 177 विशेष भूमिका तथा कांस्टेबल रिंकू तिवाड़ी 1007 शामिल रहे।

पुलिस की कार्रवाई में आरोपियों के मोबाइल, व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट और बैंक डिटेल को जांच का हिस्सा बनाया गया है। मामले में दर्ज धाराओं के तहत अनुसंधान जारी है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story