अभियान और उच्चाधिकारियों का निर्देशन

"श्री कैलाशचंद विश्नोई आई०पी०एस० महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन शिकंजा अभियान चलाया गया है।"

उक्त अभियान में श्री अनिल कुमार आई०पी०एस० जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। मुताबिक निर्देश अभियान के तहत वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु श्री राकेश राजौरा आर०पी०एस० अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुरसिटी एवं श्री गिर्राज प्रसाद आर०पी०एस० वृताधिकारी गंगापुरसिटी के सुपरविजन में कार्यवाही की गई।

गिरफ्तारी की सफलता

  • गठित टीम द्वारा पुलिस थाना गंगापुर सिटी भौगाड 10 हजार का ईनामी अशोक कुमार सैन पुत्र श्री विष्णु सैन निवासी लाटा हाउस गली थाना उदेई मोड गंगापुर सिटी जिला सवाईमाधोपुर को दिनांक 14.02.2026 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना व कार्यवाही का विवरण

"वर्ष 2018 में अशोक सैन द्वारा अपने परिचित से अपने आप को मर्चेन्ट नेवी में अधिकारी बताते हुए परिचित को भी सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर अन्य 02 साथियो के साथ 15 लाख रुपये की ठगी की गयी।"

मुल्जिम अशोक सैन के अन्य 02 साथियो को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय में पेश किया जा चुका है। मुल्जिम शातिर होने के कारण अपनी जाति का नाम सैन से सैनी बदलकर जयपुर में इधर उधर छुपता हुआ पुलिस को चकमा देता रहा है। गठित टीम द्वारा कठिन प्रयास कर मुल्जिम का पूर्ण पता किया गया। मुल्जिम पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला स.मा. द्वारा 10 हजार का नगद ईनाम भी घोषित किया हुआ है।

मुल्जिम जयपुर में रहकर कैफे पर अपनी जाति छुपाकर काम कर रहा था जिसे गठित टीम द्वारा कठिन परिश्रम व प्रयास से दिनांक 14.02.2026 को जयपुर से दस्तयाब कर पुलिस थाना गंगापुर सिटी पर सुपुर्द किया गया। जिसे आमदा वारण्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय श्रीमान के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्त

1. अशोक कुमार सैन पुत्र श्री विष्णु सैन निवासी लाटा हाउस गली थाना उदेई मोड गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर राज।

पुलिस टीम के सदस्य

  • करण सिहं पु.नि. थानाधिकारी थाना गंगापुर सिटी
  • श्री राजवीर सिहं उ.नि. इंचार्ज डी.एस.टी गंगापुर सिटी
  • श्री कैलाश चन्द कानि 862 डी.एस.टी गंगापुर सिटी
  • श्री जितेन्द्र सिहं कानि 248 डी.एस.टी गंगापुर सिटी
  • श्री राजेन्द्र धाकड कानि 1125 डी.एस.टी गंगापुर सिटी
  • श्री घनश्याम कानि 185 डी. एस. टी गंगापुर सिटी
  • श्री राजपाल कानि 1426 डी.एस.टी गंगापुर सिटी (विशेष भूमिका)
Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story