गंगापुर सिटी के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों का प्रधानाचार्य एवं स्टाफ सदस्यों ने छात्रों को माला व साफा पहनाकर भव्य सम्मान किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल रहा और सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की।

परीक्षा परिणामों में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्रधानाचार्य भरत लाल बेरवा ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 12th कला वर्ग में गौरव राज थोड़ा ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान 95.20% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। वहीं विज्ञान वर्ग में छात्र रोहित वर्मा ने 93.80% अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य और स्टाफ ने इन मेधावी छात्रों की सफलता को उनकी निरंतर लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया है।

विभिन्न संकायों और कक्षा 10 के परिणाम

कृषि संकाय में जतिन महावर ने 89% अंक हासिल किए एवं कक्षा 10 में विजय कुमार बेरवा ने 87% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस वर्ष विद्यालय में 80% से अधिक अंक लाने वाले कुल 20 विद्यार्थी रहे हैं, जिनका सभी सदस्यों द्वारा उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि "प्रतिभाशाली छात्रों का यह सम्मान अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story