प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी गंगापुर सिटी की ओर से गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को जन्मदिवस समारोह आयोजित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए तथा केक काटकर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई प्रेषित की।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी तथा उनके दीर्घायु और सफलतम राजनीतिक जीवन के लिए परमात्मा से प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता देवी नरूका ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्ष 2014 से निरंतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण राष्ट्र विश्व पटल पर अनेक आर्थिक गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यों एवं योजनाओं के माध्यम से विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रीय हित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश संपूर्ण विश्व में विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रीय हित में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में निवर्तमान प्रधान मंजू गुर्जर, सुनीता वैष्णव, गौरंती मीणा, रामसिंह खटाना, दीपक सिंघल, जमनालाल वैष्णव, दीपक सिंह नरूका, सूरजमल जाट, मनोज बंसल, शिवदयाल जोशी, कमलेश महावर, गोविंद गुप्ता, रामभरोसी वैष्णव, नितेश मोदी, सोमेश्वर टटवाल, रवि गोठवाल, चिरंजी लोधा, गोपाल गर्ग, गोविंद पाराशर, अरविंद गोयल, विजय बोहरा, करण लोधा, विष्णु ट्रांसपोर्ट, नानक गोयल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story