सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव का पर्व शेड रोड स्थित पार्थ एजेंसी पर अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भगवान परशुराम एवं संकटमोचन हनुमान जी महाराज के चित्रपट के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत इस आयोजन के प्रथम चरण में उपस्थित जनसमूह द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया गया, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिमय हो गया। तत्पश्चात, विश्व शांति एवं जन-कल्याण की मंगलकामना हेतु पंडित नन्द किशोर चतुर्वेदी के सानिध्य में यज्ञ वेदी पर विशेष हवन का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कीं।

इस गरिमामयी उत्सव में प्रदेशाध्यक्ष गोपाल पार्थ, संरक्षक डॉ शास्त्री, सुरेश स्काउट, श्याम लाल जोशी, और जिलाध्यक्ष शिवचरण शर्मा अन्ना की प्रभावी उपस्थिति रही। इनके साथ ही संगठन महामंत्री जुगल किशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बालकिशन शर्मा, तहसील अध्यक्ष हरिओम शर्मा तथा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयोजन में कैलाश लवानिया, निर्मल अमरगड़िया, गौरीशंकर शर्मा, मदनमोहन शर्मा, गोपाल सरकंडी, महेश शर्मा, जितेंद्र पाठक सहित महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व कर रहीं राधा दीक्षित, पार्वती शर्मा, निशा शर्मा, तरुणा, संगीता, मीना, राजेश्वरी, जया और त्रिवेणी ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। इसके अतिरिक्त कृष्णानंद दीक्षित, गिरिराज वेद, राधेश्याम, रमेश कंपाउंडर, मदन मोहन शर्मा एवं विजय शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि इसने सामाजिक एकजुटता और जनकल्याण के संकल्प को भी सुदृढ़ किया।a

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story