गंगापुर सिटी पंचायत समिति में सोमवार को विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाह कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई की गई। विकास अधिकारी डॉ. जगदीश गुर्जर की अध्यक्षता में हुई बैठक में ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की गई। लगातार लापरवाही और निर्देशों की अवहेलना सामने आने पर चार ग्राम विकास अधिकारियों को सीसीए-17 के तहत चार्जशीट देने के निर्देश दिए गए।

पंचायत समिति गंगापुर सिटी के सभागार में आयोजित बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, स्वामित्व योजना में पट्टा वितरण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त ग्राम योजना, बर्तन बैंक योजना, अटल ज्ञान केंद्र, ओपन जिम, राजस्थान संपर्क, निर्माण कार्य, पेंशन सत्यापन, कर्मयोगी अभियान और VBG राम जी योजना की एक-एक कर समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान को लेकर विकास अधिकारी ने सबसे ज्यादा नाराजगी जताई। पाया गया कि अभियान के तहत न तो भौतिक निरीक्षण किया गया और न ही लक्ष्यानुसार प्रगति अर्जित की गई है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रत्येक कार्य का भौतिक निरीक्षण करने और लक्ष्यानुसार शत-प्रतिशत प्रगति अर्जित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विकास अधिकारी ने स्वामित्व योजना में शेष पट्टों का कैम्प लगाकर वितरण करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण आवासों को 15 दिन में पूर्ण कराने, स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने, राजस्थान संपर्क पोर्टल के परिवादों का सात दिवस में निस्तारण करने और पेंशन सत्यापन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

कई ग्राम पंचायतों में लगातार लापरवाही और निर्देशों की अवहेलना किए जाने पर विकास अधिकारी डॉ. जगदीश गुर्जर ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने चार ग्राम विकास अधिकारियों को सीसीए-17 के तहत चार्जशीट देने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में भी कार्य में सुधार नहीं हुआ तो अन्य लापरवाह कार्मिकों के विरुद्ध निलंबन सहित कठोरतम कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

बैठक में सहायक अभियंता भगवान सहाय गुप्ता, अतिरिक्त विकास अधिकारी घनश्याम मीना, सहायक विकास अधिकारी केदार गोयल, मदन मोहन गुप्ता, मुकेश गुप्ता सहित समस्त ग्राम विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक, कनिष्ठ सहायक और ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे। बैठक में योजनाओं की प्रगति के साथ कार्मिकों की कार्यशैली और लंबित कार्यों को लेकर भी प्रशासनिक सख्ती स्पष्ट रूप से सामने आई।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story