गंगापुर सिटी में संत निरंकारी मंडल के तत्वावधान में आयोजित सत्संग कार्यक्रम के अंतर्गत निरंकारी विवाह समारोह में सीताराम एवं साक्षी पंजाबी का सादगीपूर्ण विवाह संपन्न हुआ। यह आयोजन फिजूलखर्ची से दूर रहकर सादगीपूर्ण जीवन शैली अपनाने का संदेश देता हुआ विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

समारोह में हिंडोली से पधारे जसविंदर सिंह ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश नवदंपती को प्रदान करते हुए आशीर्वाद दिया। उन्होंने प्रवचनों में कहा कि मानव जीवन प्रभु निरंकार की अनुभूति एवं सेवा-सिमरन से ही सार्थक बनता है। साथ ही उन्होंने पति-पत्नी को आपसी प्रेम, सम्मान एवं मानवता के मूल्यों के साथ जीवन जीने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुखी श्रीमती विदुषी पुष्पा देवी एवं संत शंकर लधानी ने आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक अभिनंदन किया। टोंक से आए मुखी संत रमेश राजोरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। दूल्हे सीताराम एवं वधू साक्षी पंजाबी दोनों ही निरंकारी सेवा दल के सेवादार हैं, जिससे यह विवाह सेवा और समर्पण की भावना के साथ संपन्न हुआ।

समारोह का मंच संचालन सपना लखवानी ने किया, जबकि मुकेश लोदवाल ने कार्यक्रम में सेवाएं प्रदान कीं। समस्त आयोजन में उपस्थित संतों एवं सेवादारों ने सादगीपूर्ण विवाह की इस परंपरा को सामाजिक संदेश के रूप में प्रस्तुत किया, जो फिजूलखर्ची के विरुद्ध एक प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story