मुक्ति पर्व के अवसर पर संत निरंकारी मंडल गंगापुर सिटी के तत्वावधान में सेवा एवं सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मानवता की सेवा का संदेश देते हुए 39 यूनिट रक्तदान किया गया। सरकारी अस्पताल की टीम ने रक्त संग्रहित किया।

कोटा से पधारे संत जितेंद्र रावल के सानिध्य में सत्संग हुआ। कार्यक्रम की देखरेख गंगापुर सिटी की मुखी महापुरुष श्रीमती पुष्पा देवी ने की। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल, एएसपी नारायण शर्मा, सीएमओ डॉ. विजेंद्र गुप्ता, भाजपा वरिष्ठ महामंत्री, छात्रसंघ अध्यक्ष नागेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने संत से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में बाल संगत के बच्चों सहित महिला एवं पुरुषों ने भजनों की प्रस्तुति दी। सेवादल के युवाओं ने कार्यक्रम में व्यवस्था एवं अनुशासन की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम का संचालन मीडिया सहायक दीदी सपना लखवानी ने किया।

सत्संग के पश्चात मुखी पुष्पा देवी ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सेवादारों का आभार व्यक्त किया। रक्तदान के माध्यम से संत निरंकारी संगत ने मानव सेवा और ‘जीओ-जीने दो’ का संदेश दिया। सेवा, सत्संग और रक्तदान के इस आयोजन में संगत ने मानवता की सेवा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story