एसडीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, कमियां मिलीं तो अधिकारियों को दिए तुरंत दूर करने के निर्देश
गंगापुर सिटी में एसडीएम विनोद कुमार ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर अधिकारियों को सुविधाएं शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

तस्वीर में पंचायत समिति सभागार, गंगापुर सिटी में नगरीय निकाय चुनाव तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एसडीएम विनोद कुमार और अन्य अधिकारी नजर आ रहे हैं।
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों के बीच रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम विनोद कुमार ने शनिवार को नगर परिषद गंगापुर सिटी के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं में कमियां सामने आईं, जिन्हें शीघ्र दूर कराने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम विनोद कुमार ने वार्ड संख्या 1, 12, 22, 58, 59 एवं 60 के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मोती पैलेस, जलदाय विभाग कार्यालय, परशुराम छात्रावास, महिदास बालाजी, दर्जियों की धर्मशाला तथा सेंट ज्यूडस माध्यमिक विद्यालय, शीतला माता रोड स्थित मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की स्थिति देखी गई।
निरीक्षण के दौरान कुछ केंद्रों पर सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं रैंप सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं में कमियां पाई गईं। इस पर एसडीएम ने नगर परिषद आयुक्त को सभी कमियां शीघ्र दूर कराने तथा मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
चुनाव तैयारियों को लेकर पंचायत समिति सभागार में नगर परिषद क्षेत्र के सभी सुपरवाइजर एवं अधिकारियों की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की संबंधित मतदान क्षेत्र में जाकर जांच करने तथा स्पष्ट टिप्पणी के साथ रिपोर्ट कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम ने अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्ण मनोयोग, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केंद्रों पर सुविधाओं से संबंधित किसी भी कमी की जानकारी तत्काल रिटर्निंग अधिकारी को देने को कहा। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के दौरान मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी के रूप में सामने आया है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
