गंगापुर सिटी में बारिश के दौरान नया बाजार की दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फवारा चौक से आगे बड़े नालों की सफाई नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या सामने आई, जिससे दर्जनों व्यापारियों का लाखों रुपए का माल भीग गया।

व्यापारियों ने बताया कि वर्षा काल में पानी भराव की समस्या को देखते हुए करीब चार माह पूर्व देवी स्टोर चौराहा से लेकर फवारा चौक तक नया बाजार की दोनों तरफ की नालियों की तल झाड़ सफाई अपने खर्चे पर करवाई गई थी। इसके बावजूद फवारा चौक से प्राइवेट बस स्टैंड तक दोनों तरफ के बड़े नाले तथा फवारा चौक से तहसील की तरफ इस्लामपुरा तक नहर रोड होते हुए जाने वाले बड़े नाले अवरुद्ध और जाम पड़े हैं।

नगर परिषद प्रशासन द्वारा इन नालों की सफाई नहीं कराए जाने के कारण गुरुवार को हुई बारिश के दौरान नया बाजार की दुकानों में पानी भर गया। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। व्यापारियों का कहना है कि नगर परिषद प्रशासन और उपखंड प्रशासन को कई बार फवारा चौक से आगे के नालों की सफाई कराने के लिए अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

जलभराव की समस्या को लेकर शुक्रवार को दर्जनों व्यापारी मिनी सचिवालय पहुंचे और अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष से मिलने के लिए एकत्रित हुए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर के सचिवालय में नहीं मिलने पर व्यापारी नगर परिषद पहुंचे और फवारा चौक से आगे प्राइवेट बस स्टैंड तथा तहसील की तरफ जाने वाले बड़े नालों की तल झाड़ सफाई कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

नया बाजार व्यापारी वेद प्रकाश मंगल, पदम जोशी, नरेश गर्ग, मांगती लाल, महावीर, अशोक कुमार, अनिल खंडेलवाल, जगमोहन, गोपाल, साहिन खान सहित अन्य व्यापारियों ने समस्या के शीघ्र समाधान की मांग रखी।

व्यापारी प्रतिनिधि वेद प्रकाश मंगल ने कहा कि नया बाजार की दोनों तरफ की नालियां वर्तमान में पूरी तरह साफ हैं, लेकिन थोड़ी सी बारिश में ही बाजार में पानी भर जाता है और दुकानों में नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी फवारा चौक से प्राइवेट बस स्टैंड की तरफ जाने वाले दोनों बड़े नालों तथा फवारा चौक से तहसील होते हुए इस्लामपुरा नहर रोड की तरफ जाने वाले नालों की तल झाड़ सफाई नहीं कराई गई।

उन्होंने कहा कि फवारा चौक से आगे दोनों तरफ के नाले जाम होने के कारण नया बाजार से निकलने वाला वर्षा काल का पानी आगे नहीं जा पा रहा है। इसके अलावा फवारा चौक का क्रॉस नाला भी जाम है, जिसके चलते बारिश का पानी दुकानों में भर गया और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।

व्यापारियों ने ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा फवारा चौक से आगे दोनों तरफ के नालों की शीघ्र तल झाड़ सफाई नहीं कराई गई तो व्यापारी उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन मिलने के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय ने नगर परिषद के दोनों जेईएन को बुलाकर मौके का निरीक्षण करने के आदेश प्रदान किए।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story