गंगापुर सिटी में नवरात्रा महोत्सव: मां दुर्गा के भैरव वध की सजीव झांकी ने मोहा मन, 18 अक्टूबर को लगेगा छप्पन भोग
गंगापुर सिटी के सीताराम मंदिर में आयोजित नवरात्रा महोत्सव के दौरान मां दुर्गा द्वारा भैरव वध और क्षमा प्रसंग की सजीव झांकी सजाई गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

गंगापुर सिटी के सीताराम मंदिर परिसर में नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नवरात्रा महोत्सव के दौरान मां दुर्गा और भैरव वध की सजीव झांकी प्रस्तुत की गई।
गंगापुर सिटी में नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम मंदिर परिसर में आयोजित नवरात्रा महोत्सव में मां दुर्गा द्वारा भैरव वध की कथा का सजीव चित्रण किया गया। गुरुवार शाम 7:30 बजे से सजाई गई झांकियों में भैरव वध और उसके बाद भैरवनाथ को माता द्वारा क्षमा कर आशीर्वाद देने के प्रसंग ने दर्शनार्थी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
झांकी में दिखाया गया कि भैरव का वध होने के बाद उसे पश्चाताप हुआ। उसने माता से क्षमा याचना की, जिसके बाद मां दुर्गा ने उसे क्षमा कर आशीर्वाद प्रदान किया, अपना सेवक बनाया और अमरता प्रदान की। इससे पहले माता के भजनों की श्रृंखला के दौरान महिला और पुरुष भक्त जमकर झूमे।
नवदुर्गा महाआरती में आलोक गोयल एडवोकेट, बाबूलाल सैमरदा वाले, विनोद खंडेलवाल, रमेश चंद शर्मा, लवली मिश्र, प्रहलाद शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, अजय पाराशर, कमलेश जोशी, विष्णु गुप्ता, महेश शर्मा, हेमेंद्र बोहरा, राधा मोहन गोयल और प्रेमचंद सहित उपस्थित सभी महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर महेंद्र मेडिकल एवं बंटी मेडिकल की ओर से माता रानी को केले का भोग लगाया गया, जबकि राकेश मंगल की ओर से इमरती का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। पंचम नवरात्रा पर फल में केला और मिष्ठान में इमरती का भोग लगाकर प्रसादी वितरण किया गया।
शुक्रवार सुबह 8 बजे सामूहिक नवदुर्गा पूजा का आयोजन हुआ। इसमें पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री एवं विद्वान पंडितों ने नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी और महालक्ष्मी देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। आयोजन के तहत 11 विद्वान पंडितों द्वारा मां सप्तशती शतचंडी पाठ का अनुष्ठान प्रतिदिन किया जा रहा है।
आयोजन मंडल के अनुज शर्मा और वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे से महिला भक्तों द्वारा डांडिया महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भक्तों के सहयोग से 18 अक्टूबर रविवार को नवदुर्गा को छप्पन भोग लगाया जाएगा और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी।
आयोजन मंडल ने श्रद्धालुओं से नवदुर्गा पूजा एवं नवरात्रा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। महोत्सव के तहत धार्मिक अनुष्ठान, भजन, सजीव झांकियों और आगामी छप्पन भोग कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालु माता की आराधना में भाग ले रहे हैं।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
