गंगापुर सिटी में 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को प्रशासनिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक तालुका अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-1 अखिलेश कल्याण की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में एसडीएम विनोद कुमार, उप अधीक्षक पुलिस गिर्राज, नगर परिषद के प्रतिनिधि गुरदीप कश्यप, जेवीवीएनएल के अधिशासी अभियंता नवीन चंद भंडारी, सहायक अभियंता एस.एन. मीणा, एईएन द्वितीय हिम्मत सिंह, जल विभाग के सहायक अभियंता लोकेंद्र सिंह तथा बार एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अखिलेश कल्याण ने अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन और अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लोक अदालत के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।

बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन तथा अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से लोक अदालत के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर रहा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story