गंगापुर सिटी। नगर परिषद गंगापुर सिटी द्वारा शहर में संचालित घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु चलाए जा रहे यूजर चार्ज वसूली अभियान का असर दूसरे दिन भी देखने को मिला। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद की टीम ने विभिन्न वार्डों एवं बाजार क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान नगर परिषद द्वारा कुल 16,000 रुपये की यूजर चार्ज राशि संग्रहित की गई। अभियान के तहत उन नागरिकों पर सख्त कार्यवाही की गई जिन्होंने निर्धारित यूजर चार्ज का भुगतान नहीं किया था।

नगर परिषद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि एकत्रित की गई यह संपूर्ण राशि शहर की स्वच्छता सेवाओं को बेहतर बनाने में व्यय की जाएगी। अभियान के दौरान स्वच्छ भारत मिशन की टीम एवं नगर परिषद के कर्मचारियों ने आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए यूजर चार्ज जमा करने का आग्रह किया। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छ एवं सुंदर गंगापुर सिटी के निर्माण में अपना सक्रिय सहयोग दें और समय पर यूजर चार्ज का नियमित भुगतान करें। नगर परिषद प्रशासन ने यह भी जानकारी दी कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story