गंगापुर सिटी नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार को अंतिम दिन पूरी हो गई। निर्धारित समय दोपहर 3 बजे तक चुनाव मैदान में उतरने के इच्छुक अभ्यर्थियों ने रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही गंगापुर सिटी में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

नामांकन दाखिल करने के लिए गंगापुर सिटी में अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्थाएं की गई थीं। रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार के अलावा एसीएम कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार तथा एडीएम कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी एवं तलावड़ा तहसीलदार के समक्ष अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बड़ी संख्या में नामांकन प्रस्तुत कर अपनी दावेदारी जताई। भाजपा और कांग्रेस ने नगर परिषद के सभी 60 वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची प्रस्तुत कर चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ उतरने का संकेत दिया है।

अब सभी की नजरें नामांकन पत्रों की जांच और इसके बाद होने वाली नाम वापसी की प्रक्रिया पर टिकी हैं। नाम वापसी की अवधि पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेंगे और किन वार्डों में सीधा या त्रिकोणीय मुकाबला होगा। इसके साथ ही प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ने की संभावना है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी मुकाबले की तस्वीर नाम वापसी के बाद पूरी तरह साफ होगी

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story