सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में दिनदहाड़े फायरिंग कर हत्या करने के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सुश्री ज्येष्ठा मैत्रयी, पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में, श्री राकेश कुमार राजौरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी और श्री गिर्राज प्रसाद मीना वृत्ताधिकारी गंगापुर सिटी के निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना सदर की टीम ने यह सफलता हासिल की है। थानाधिकारी सुशीला मीना के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गहन तलाशी अभियान के बाद दिनांक 14 जुलाई 2026 को आरोपी भगवान सिंह उर्फ अतरा गुर्जर को लालसोट बस स्टैण्ड से दबोच लिया।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 13 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 9 बजे ग्राम थली निवासी कमलेश गुर्जर पुत्र नारायण गुर्जर अपनी पत्नी के साथ भैरूजी के मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कमलेश गुर्जर पर जानलेवा फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल कमलेश को उपचार के लिए गंगापुर सिटी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे जयपुर रैफर कर दिया गया था। घायल की मां रामपति की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 338/2025 दर्ज किया और धारा 191 (2), 191 (3), 190, 109 (1) बीएनएस के तहत अनुसंधान शुरू किया। उपचार के दौरान 19 दिसंबर 2025 को महात्मा गांधी अस्पताल, जयपुर में कमलेश गुर्जर की मृत्यु हो गई, जिसके बाद मामले में धारा 103 (1) बीएनएस जोड़ी गई।

इस सनसनीखेज हत्याकांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पूर्व में बहादुर गुर्जर, केशव सिंह उर्फ रन्जू, आशीष गुर्जर, सोनू उर्फ अभिषेक मीना और चेतराम उर्फ राहुल खटाना सहित पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य वांछित आरोपी भगवान सिंह उर्फ अतरा गुर्जर, जो कि थली थाना सदर का निवासी है, की गिरफ्तारी के साथ ही मामले की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस कार्यवाही में थानाधिकारी सुशीला मीना के साथ राजमल एचसी 49, विशाल कानि 177, रिंकू सिनसिनवार कानि 1013 और नटवर कानि 424 की विशेष भूमिका रही है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story