गंगापुर सिटी में नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे यूजर चार्ज संग्रहण अभियान को जनप्रतिनिधियों और आमजन का सकारात्मक समर्थन मिलने लगा है। स्वच्छता व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने और घर-घर कचरा संग्रहण प्रणाली के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शुक्रवार को नगर परिषद टीम ने 15,500 रुपये का यूजर चार्ज वसूल किया।

अभियान के दौरान वार्ड संख्या 48 के पार्षद श्री विनोद जी ने स्वयं आगे बढ़कर अपनी दुकान पर नगर परिषद की स्वच्छ भारत मिशन टीम को कचरा संग्रहण सेवा का यूजर चार्ज जमा करवाया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद द्वारा संचालित घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे शहर की स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण और जनहितकारी पहल बताया।

पार्षद श्री विनोद जी ने शहरवासियों और व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि नगर परिषद नियमित रूप से कचरा संग्रहण की सुविधा उपलब्ध करवा रही है, इसलिए सभी नागरिकों को स्वेच्छा से यूजर चार्ज जमा करवाकर इस अभियान में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर गंगापुर सिटी के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

नगर परिषद गंगापुर सिटी ने भी शहरवासियों से समय पर यूजर चार्ज जमा करवाने का आह्वान किया है, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके तथा नगर परिषद की इस जनहितकारी पहल को सफल बनाया जा सके।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story