नगर परिषद चुनाव 2026: कांग्रेस की अहम बैठक कल, पार्षद पद के लिए होंगे आवेदन
गंगापुर सिटी में नगर परिषद चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक 23 अगस्त को होगी। विधायक रामकेश मीणा समेत पदाधिकारियों की मौजूदगी में चुनावी रणनीति पर चर्चा और पार्षद पद के आवेदन लिए जाएंगे।

गंगापुर सिटी में नगर परिषद चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, गंगापुर सिटी की ओर से रविवार, 23 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे मधुवन रिसोर्ट, रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल के सामने, गंगापुर सिटी में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में विधायक श्री रामकेश मीणा, प्रभारी एवं सह-प्रभारी तथा पर्यवेक्षक एवं सह-पर्यवेक्षकों की उपस्थिति रहेगी। इस दौरान आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक विषयों और आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
बैठक में पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों के आवेदन भी लिए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रति आवश्यक दस्तावेजों और बायोडाटा के साथ बैठक में लेकर आना होगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, कांग्रेस जनप्रतिनिधियों और पार्षद पद के इच्छुक अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। कमेटी ने संगठनात्मक प्रक्रिया को मजबूत बनाने और बैठक को सफल बनाने के लिए सभी संबंधितों से भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
