नगर परिषद गंगापुर सिटी की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों को स्वच्छता और जनभागीदारी के प्रति जागरूक किया। इस दौरान नागरिकों को स्वच्छता ऐप के उपयोग की जानकारी देते हुए बताया गया कि स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान टीम ने नागरिकों को स्वच्छता ऐप के माध्यम से अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण, खुले में कचरा, गंदगी और अन्य स्वच्छता संबंधी समस्याओं की जानकारी नगर परिषद तक पहुंचाने की प्रक्रिया समझाई। नागरिकों को बताया गया कि ऐप के जरिए समस्या की फोटो और आवश्यक विवरण साझा कर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग किया जा सकता है।

टीम ने घर-घर कचरा संग्रहण के समय गीला, सूखा, सेनेटरी और विशेष देखभाल वाले कचरे को अलग-अलग रखने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने तथा निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने के लिए भी नागरिकों को प्रेरित किया। साथ ही, नागरिकों से स्वच्छता ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करने और अपने आसपास की स्वच्छता संबंधी समस्याओं की जानकारी नगर परिषद तक पहुंचाने की अपील की गई।

नगर परिषद टीम ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। नागरिकों की सहभागिता और स्वच्छता ऐप के प्रभावी उपयोग से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story