गंगापुर सिटी: नगर परिषद सभापति कृष्ण कुमार गोयल का वार्ड 30 में नागरिक अभिनंदन
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने सभापति और पार्षद का स्वागत किया; गोयल ने शहर के विकास के लिए नया विजन साझा किया।

गंगापुर सिटी में एक दुकान के भीतर साफा और माला पहने खड़े सभापति कृष्ण कुमार गोयल और अन्य लोग।
गंगापुर सिटी में मंगलवार रात्रि 8 बजे नव निर्वाचित नगर परिषद सभापति कृष्ण कुमार गोयल कुबेर मेडिकल एवं पार्षद गोपाल मित्तल के वार्ड नंबर 30 में जनसंपर्क के दौरान अंकित मेडिकल एजेंसी पर गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता घनश्याम रावत, समाजसेवी वेद प्रकाश मंगल, ब्रह्मानंद गुप्ता, रवि गुप्ता सहित उपस्थित गणमान्य लोगों ने सभापति कृष्ण कुमार गोयल कुबेर एवं पार्षद गोपाल मित्तल को माला और साफा पहनाकर स्वागत-सत्कार किया। कांग्रेस बोर्ड का गठन करने और विजय हासिल करने पर उन्हें बधाई दी गई तथा मुंह मीठा कराया गया।
मौके पर सभापति कृष्ण कुमार गोयल कुबेर ने कहा कि वह नगर परिषद गंगापुर सिटी के विकास के लिए आम जनता को साथ लेकर विजन के साथ विकास कराएंगे।
इस दौरान सत्तू हल्दिया, दिलीप पितन्नी, प्रोफेसर लक्ष्मण गुप्ता सहित वार्ड नंबर 30 एवं 33 के वार्डवासी उपस्थित रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
