गंगापुर सिटी: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने हेतु एडीएम को सौंपा ज्ञापन
गौ माता सम्मान अभियान के तहत गौ सेवकों ने 11000 हस्ताक्षरों के साथ एडीएम को ज्ञापन देकर गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।

गंगापुर सिटी में सोमवार को गौ माता सम्मान अभियान के दौरान एडीएम को ज्ञापन सौंपते पंचमुखी बालाजी महंत रामस्वरूप दास त्यागी, विजय गोयल, गोविंद नारायण शर्मा और अन्य गौ सेवक।
गंगापुर सिटी में गौ माता सम्मान अभियान दिवस के अवसर पर सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे गौ सेवकों ने 11000 हस्ताक्षरों की पोथी के साथ एडीएम गंगापुर सिटी को ज्ञापन सौंपा। यह अभियान पूरे भारतवर्ष में संतों एवं गौ सेवकों द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसमें गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने तथा गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु कानून बनाने की मांग प्रमुख रही।
तहसील प्रचारक गौ सेवक गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत प्रखंड, उपखंड, तहसील एवं जिला स्तर पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। गंगापुर सिटी में यह कार्यक्रम पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम जी के मंदिर से विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुआ, जहां 11000 हस्ताक्षरों की पोथी के साथ गौ माता का पूजन किया गया। इस दौरान पंचमुखी बालाजी महंत श्री 108 रामस्वरूप दास त्यागी जी महाराज एवं अन्य गौ सेवकों की उपस्थिति रही।
गोपल गौशाला अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि ज्ञापन सौंपने के लिए गौ सेवक जुलूस के रूप में निकले। जुलूस में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने एवं गौ हत्या बंद करने के नारे लगाए गए। हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और युवा गौ सेवक एडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन प्रस्तुत किया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित गौ भक्तों में डॉ. मनोज जैन, दिलीप तिवारी, डॉक्टर हेमंत शर्मा, नंदकिशोर अग्रवाल, सीताराम शर्मा, राजेंद्र नरूका, कृपा शंकर शर्मा, दर्शन गुर्जर, भगवान सिंधी, प्रवीण कुमार पचौरी, भानु पारीक, सुरेश गुर्जर, रिंकू सिंह, डॉक्टर राहुल गुप्ता, राम चरण कटारिया, राधा दीक्षित, पूनम जगबानी, प्रियंका शर्मा, पदमा अग्रवाल, कौशल्या खंडेलवाल, रमेश सेन, दीपक शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, हिमांशु दुलारा, सुरेश नंदनी, नरेश मीणा, पंखिड़ा सैनी, जुगल किशोर शर्मा, कृष्णानंद दीक्षित, अनिल कुमार गोयल, मुकेश चौधरी, सीताराम शर्मा, देवेंद्र पाल, महेंद्र बोहरा, रामबाबू शर्मा, बाबूलाल गुर्जर, रामस्वरूप दास, मनीष सेन, गौरव सोनी, विकास शुक्ला, मोहित वैष्णव, किशन वैष्णव सहित सैकड़ों गौ सेवक मौजूद रहे।
गौ माता सम्मान अभियान के अंतर्गत गंगापुर सिटी में आयोजित यह कार्यक्रम व्यापक जनसमर्थन और संगठित प्रयास का प्रतीक बना, जिसमें गौ संरक्षण एवं कानूनी मान्यता की मांग को सशक्त रूप से प्रशासन तक पहुंचाया गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
