गंगापुर सिटी में महिला जागृति संस्थान (सर्व समाज) की बैठक डॉ. कुसुम गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें 2 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले भव्य सावन महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का शुभारंभ भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान महिलाओं के लिए लकी ड्रॉ, सरप्राइज गिफ्ट एवं अन्य उपहार वितरित किए गए, जिससे उपस्थित महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।

संस्थान की जिलाध्यक्ष डॉ. कुसुम गुप्ता ने बताया कि 2 अगस्त 2026 को सर्व समाज की महिलाओं के लिए भव्य सावन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सावन प्रकृति की हरियाली, उल्लास और उत्सव का प्रतीक है। महोत्सव के दौरान पारंपरिक सावन गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा।

जिला महामंत्री ममता सैनी एवं सुमन नरूका ने बताया कि बैठक में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने, कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने तथा जीव-जंतुओं के लिए दाना-पानी की व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्णय लिया गया।

जिला सहकोषाध्यक्ष अनीता प्रजापत एवं रानी गोयल ने बताया कि सावन महोत्सव के दौरान संस्थान के स्थायी सेवा प्रकल्पों के अंतर्गत पक्षियों को दाना-चुग्गा, गायों को हरा चारा उपलब्ध कराने, सीमेंट बेंच एवं पक्षियों की जल सेवा में सहयोग देने वाले भामाशाहों और दानदाताओं का सम्मान भी किया जाएगा।

बैठक में ममता सैनी, अनीता प्रजापत, सुमन नरूका, चंचल देवी गुप्ता, सुमन बंसल, रानी गोयल, वीना पटेल, गायत्री जोशी, ममता, लक्ष्मी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। बैठक में आगामी सावन महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों और सेवा प्रकल्पों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी सहमति बनी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story