गंगापुर सिटी: महिला जागृति संस्थान ने मनाया कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, लिया मतदान का संकल्प
हायर सेकेंडरी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और महिलाओं को अनिवार्य मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

तस्वीर में पीले परिधान में महिलाएं पार्क में झूले को हाथ लगाती दिखाई दे रही हैं।
गंगापुर सिटी। महिला जागृति संस्थान की ओर से 1 सितंबर को हायर सेकेंडरी पार्क में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान की महिलाओं ने सामूहिक रूप से लड्डू गोपाल एवं गणेश जी की आरती से की। पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं ने बारी-बारी से लड्डू गोपाल को झूला झुलाया और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
जिलाध्यक्ष डॉ. कुसुम गुप्ता ने कहा कि जन्माष्टमी उत्सव आपसी प्रेम, आनंद और संगठन की शक्ति का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन कर्तव्य, धर्म, सत्य और निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज कल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
संयोजक मंडल सुषमा जैन, सीमा गुप्ता एवं ममता सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक खेल, प्रश्नोत्तरी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं भजनों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
महामंत्री अर्चना गोयल एवं मंत्री सोना सिंघल ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने 11 सितंबर को होने वाले चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने और सही प्रतिनिधि चुनने का आह्वान किया। इस दौरान सभी महिलाओं को मतदान करने का संकल्प भी दिलाया गया। मंच संचालन इंजीनियर महेश गुप्ता, सर्वेयर ने किया।
कार्यक्रम में आकांक्षा अग्रवाल, अर्चना गोयल, सोना सिंघल, सुषमा जैन, सीमा गुप्ता, ममता सैनी, मीना गुप्ता, अंजली दुबे, महादेवी वर्मा, लक्ष्मी जोशी, मीनाक्षी शर्मा, नूतन गुप्ता, दिव्या, गायत्री जोशी, ममता गुप्ता, सीमा सिंघल, आशा सिंघल, तारा देवी, वंदना सिंघल, निधि, सुरभी, प्रज्ञा, सुनीता, मेघा जायसवाल, सुपिता मांझीवाल, रेनू, रानी, वीना पटेल, सुमन बंसल, चंचल देवी गुप्ता, मोना बिंदल, पुष्पा बंसल, तुलसी खंडेलवाल, कृष्णा सैनी, सुषमा सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। जन्माष्टमी उत्सव के साथ मतदान का संकल्प कार्यक्रम का प्रमुख संदेश रहा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
