महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर गंगापुर शहर में निकाली गई भव्य शौर्य वाहन यात्रा का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत और अभिनंदन किया। शहर के हृदयस्थल फव्वारा चौक पर पुष्पवर्षा कर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा उनके त्याग, शौर्य और बलिदान से प्रेरणा लेने का संकल्प व्यक्त किया गया।

जानकारी के अनुसार सिसोदिया राजपूत समाज द्वारा नई अनाज मंडी से महाराणा प्रताप जयंती शौर्य वाहन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होकर निकली, जहां विभिन्न स्थानों पर लोगों ने इसका स्वागत किया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी गंगापुर सिटी शहर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास के नेतृत्व में फव्वारा चौक पर यात्रा का भव्य स्वागत किया।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को स्मरण करते हुए भारतीय संस्कृति और राष्ट्र गौरव के प्रति उनके योगदान को रेखांकित किया। साथ ही उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान की गाथा से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास के साथ जगदीश गिरी, सूरजमल जाट, महामंत्री कमलेश महावर, गोविंद गुप्ता, गोपाल धामोनिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रवीण गोयल, मंडल मंत्री चिरंजी लोधा, विकास सैनी, गोपाल गर्ग, नानकचंद गोयल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस शौर्य वाहन यात्रा ने शहर में गौरव, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत एवं अभिनंदन ने आयोजन को और अधिक गरिमामय बना दिया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story