जैन समाज गंगापुर सिटी द्वारा आज दिनांक 30 मार्च सोमवार को सुबह 9.30 बजे पुरानी अनाज मंडी से निकाली गई भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा का अग्रवाल समाज गंगापुर सिटी द्वारा व्यापार मंडल चिकित्सालय के पास ठंडाई पिलाकर एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों का साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन

इस अवसर पर अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों, जिनमें अध्यक्ष मोहन कुनकटा, उपाध्यक्ष मोहन मित्तल ठेकेदार, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र गर्ग, भवन ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, शिक्षण संस्थान अध्यक्ष दीनदयाल मच्छीपुरा, एवं दीपक सिंघल पूर्व उपसभापति शामिल थे, उनके द्वारा जैन समाज के अध्यक्ष व पदाधिकारियों का साफा व माला पहनाकर भावभीना अभिनन्दन किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान श्री महावीर भगवान के चित्र पर माल्यार्पण एवं भेंट अर्पित कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई।

अग्रवाल समाज के गणमान्य बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति

स्वागत के इस पुनीत कार्य में अग्रवाल महिला जिलाध्यक्ष रेखा गर्ग, कैलाश गुप्ता रि aao, महेश सर्वेयर, प्यारेलाल गर्ग, रवि डीलर, महेश दलाल, वेदप्रकाश व्याख्याता, शिवदयाल सैंगनपुरा, राजकुमार गोयनका, रामवतार ढोला, गोपाल सेवा, संजय आर्य, वेदप्रकाश मंगल, साक्षी अग्रवाल, संजना मित्तल, बाबूलाल कुनकटा, सदभाव आर्य, विष्णु टांसपोर्ट, मुकेश गुप्ता, विष्णु बुकसेलर, नरेश बजाज, हेमेंद्र मित्तल एवं मनीष जीवली सहित अग्रवाल समाज के अनेक बन्धु उपस्थित थे। अग्रवाल समाज द्वारा व्यापार मंडल चिकित्सालय के पास आयोजित इस भव्य स्वागत कार्यक्रम ने साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story