ब्लॉक गंगापुर सिटी में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उदेई कलां, वजीरपुर, अलीगंज और गंगापुर सिटी के समस्त मदरसों में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न मदरसों में ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। मदरसों के शिक्षा अनुदेशकों और विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैलियां निकालीं।

ब्लॉक नोडल नईम खान के अनुसार गंगापुर सिटी, उदई कलां एवं वजीरपुर क्षेत्र के मदरसा टेक केयर एकेडमी, अलहीरा, S I Academy, शाहीन इस्लाम स्कूल, मोहम्मदी मदरसा, यूनिक पब्लिक स्कूल, राजस्थान पब्लिक स्कूल, दरसगाह इस्लामी, जिया-उल-उलूम सहित क्षेत्र के सभी मदरसों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति से जुड़े आयोजन किए गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रमों में अतिथियों को आमंत्रित किया गया और उनके द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई।

इस अवसर पर शिक्षा अनुदेशक मोहम्मद हाशिम खान, शोएब हाशमी, अब्दुल सलाम, मोहम्मद सादिक, हैदर खान, हाशिम खान, मिनहाज पठान, रियाजुद्दीन, रशीद खान, मुफीद अहमद, मासूफ अहमद एवं अब्दुल गफ्फार सहित मदरसों के शिक्षकों एवं स्टाफ ने अपने-अपने संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह को उत्साहपूर्वक आयोजित कराया।

कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। सभी मदरसों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा। स्वतंत्रता दिवस समारोहों का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story