गंगापुर सिटी 18 सितम्बर। माँ गुमानो बीजासनी देवी सेवा समिति करणपुर वाली गंगापुर सिटी के तत्वावधान में शुक्रवार को पूजा-अर्चना के बाद मां गुमानो बीजासनी देवी करणपुर वाली की 21वीं निशुल्क पदयात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। सीताराम जी के मंदिर की परिक्रमा लगाने के बाद पदयात्री नाचते-गाते और मातारानी के जयकारे लगाते हुए करणपुर धाम के लिए रवाना हुए। पदयात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

पदयात्रा के दौरान रथ में विराजित मातारानी की पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी गई। यात्रा पंचायत समिति, रोडवेज बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड होते हुए उदेई मोड़, सालोदा, गंगाजी की कोठी से सलेमपुर होते हुए कुड़गांव, कैलादेवी के रास्ते करणपुर के लिए रवाना हुई।

पदयात्रा का रात्रि विश्राम विद्या मैरिज होम कुड़गांव में हुआ। 19 सितंबर को सुबह कैलादेवी स्थित झांसी वालों की धर्मशाला से यात्रा आगे रवाना होगी और रात्रि विश्राम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लखरूकी में रहेगा। लखरूकी से यात्रा रात्रि में रवाना होकर 20 सितंबर को सुबह ठाकुर बाबा पहुंचेगी। ठाकुर बाबा से रवाना होकर दोपहर को ही यात्रा करणपुर धाम पहुंचेगी।

करणपुर धाम पहुंचने पर माता रानी की विशाल शोभायात्रा पूरे लवाजमे, डीजे और रथ आदि के साथ माता रानी के दरबार में पहुंचेगी। यहां माता रानी के दरबार में फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी, छप्पन भोग लगाए जाएंगे और माता रानी को चुनरी भेंट की जाएगी। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। आगरा-मथुरा के कलाकारों द्वारा मां जगदंबे का जागरण भी किया जाएगा।

यात्रा में अध्यक्ष महेश शर्मा, यात्रा संचालन संयोजक कमलेश शर्मा एवं दिनेश धौलेटा, पप्पू गुरु, मंत्री दिनेश चूड़ी, कोषाध्यक्ष हरकेश शर्मा, कैलाष छावा, ओमप्रकाश गुप्ता, सतीष जोशी, दिनेश जीरौता, महेश शर्मा छोटी उदेई, विनोद बंसल, दीपक शर्मा, जगदीश बर्रिया, श्याम रोधई, मुकेश लाइट, ब्रह्मा सलेमपुर, विष्णु करणपुर, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, रमेश सैन, पंडित मुरारी लाल शर्मा, हरिचरण प्रिंसिपल, नवनीत बंसल, धर्मेन्द्र राजावत, धीरेन्द्र शर्मा, ताराचंद बंसल, सीताराम फौजी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष एवं मातारानी के भक्त शामिल रहे। सभी गुमानो बीजारणी माता के जयकारे लगाते हुए यात्रा में आगे बढ़ते रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story