गंगापुर सिटी निकाय चुनाव: भाजपा ने किया चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन
नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित, 11 सितंबर को मतदान के लिए मांगा समर्थन।

तस्वीर में गंगापुर सिटी में भाजपा बैनर के सामने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते नेता और कार्यकर्ता।
गंगापुर सिटी। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत नगर परिषद क्षेत्र गंगापुर सिटी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के कार्यालय उद्घाटन और जनसमर्थन जुटाने के लिए सोमवार को विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने केंद्रीय एवं राज्य में भाजपा सरकार के साथ-साथ स्थानीय क्षेत्र के विकास के लिए नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने की अपील की।
नगर निकाय चुनाव मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को वार्ड संख्या 19 में प्रत्याशी आशा शर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, वार्ड संख्या 38 में प्रत्याशी अजय वर्मा के कार्यालय का उद्घाटन तथा वार्ड संख्या 16 में कार्यालय उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही वार्ड संख्या 10, 21 सहित अनेक वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसमर्थन जुटाने के लिए नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि गंगापुर शहर के विकास और प्रदेश स्तर पर सरकार से अधिक बजट प्राप्त करने के लिए गंगापुर शहर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाना अति आवश्यक है। उन्होंने आमजन से प्रत्येक वार्ड में मत एवं समर्थन के माध्यम से गंगापुर नगर परिषद में चौथी बार भाजपा का बोर्ड बनाने की विनम्र अपील की।
नगर निकाय संयोजक एवं वर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि उनके कार्यकाल के प्रारंभिक समय में कांग्रेस का कार्यकाल होने के कारण स्थानीय विधायक ने किसी प्रकार का बजट नगर परिषद को नहीं दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की अनदेखी के चलते आगामी 11 सितंबर को गंगापुर शहर की जनता अपने मत एवं समर्थन से विकास कार्यों को लेकर संवेदनशीलता पूर्वक भाजपा का बोर्ड बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
कार्यक्रम का मंच संचालन मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद अटल, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, जिला मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव, मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, ओमी कटारिया, गोपीनाथ चर्चित, प्रत्याशी विकास सैनी, चेतराम गुर्जर, करण कटारिया सहित प्रत्येक कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी, प्रबुद्धजन, महिला, पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
