गंगापुर सिटी। पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब दिशा ने शुक्रवार प्रातः 7 बजे सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में 51 तुलसी के पौधे गमलों सहित वितरित किए। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह कार्यक्रम क्लब सदस्य एवं जोनचेयरपर्सन लायन आलोक मालधानी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। आयोजन को पूरी तरह सेवा और जनजागरूकता से जोड़ते हुए लोगों को तुलसी के पौधे भेंट किए गए। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को सामाजिक सेवा से जोड़ना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है और ऐसे आयोजनों से सेवा की भावना को नई दिशा मिलती है।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन दिवाकर शर्मा ने कहा कि तुलसी केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर एक महत्वपूर्ण पौधा भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा होने से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

क्लब सचिव लायन मनीष जैन ने कहा कि लायंस क्लब दिशा समय-समय पर रक्तदान शिविर, पौधारोपण, गौसेवा, स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन करता रहता है। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल सेवा करना ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता का विस्तार करना भी है।

कोषाध्यक्ष लायन महेंद्र वैश्णव ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के विशेष अवसरों को पौधारोपण और पौधों के वितरण जैसे सेवा कार्यों से जोड़े, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण तैयार किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को तुलसी के पौधों के औषधीय, पर्यावरणीय और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी भी दी गई तथा पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर क्लब के सदस्य लायन कपिल गौतम, लायन आनंद पेंगोरिया, लायन डिंपल शर्मा, लायन वैभव दुबे, लायन लोकेश सोगानी, लायन प्रदीप गौतम एवं लायन अनिल गुप्ता सहित क्लब के अन्य सदस्य तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी ने लायंस क्लब दिशा की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास बताया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story