गंगापुर सिटी लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित, राजेंद्र गुप्ता बने अध्यक्ष
लायंस क्लब गंगापुर सिटी की साधारण सभा में सत्र 2026-27 के लिए नई टीम का गठन किया गया, अवध बिहारी गुप्ता को सचिव और ज्ञान खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

गंगापुर सिटी में लायंस क्लब की साधारण सभा के दौरान वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी और सदस्यगण।
गंगापुर सिटी में लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ आगामी सत्र 2026-27 के लिए संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। लायंस क्लब गंगापुर सिटी द्वारा आयोजित साधारण सभा में नई कार्यकारिणी की घोषणा होते ही सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ टीम का स्वागत किया।
लायंस क्लब गंगापुर सिटी की नॉमिनेशन कमेटी के अध्यक्ष लाइन शिवरतन अग्रवाल सभापति गंगापुर सिटी ने कमेटी सदस्य राधेश्याम विजयवर्गीय, विजय मुकुटाई, केयर सतीश गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता, डॉक्टर अनुज शर्मा, कैलाश मंगलम और सुरेश गुप्ता कोचिंग के साथ मिलकर वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया। कमेटी अध्यक्ष ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि राजेंद्र प्रसाद गुप्ता अकाउंटेंट को अध्यक्ष, अवध बिहारी गुप्ता को सचिव, ज्ञान खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष तथा सतीश गुप्ता को प्रशासक बनाया गया है। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी नामों की घोषणा की गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता अकाउंटेंट ने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर आगामी सत्र में लायंस क्लब गंगापुर सिटी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने नई टीम की सराहना करते हुए संगठन की मजबूती और सामाजिक गतिविधियों के विस्तार की उम्मीद जताई। इस दौरान फूल-मालाओं से नई कार्यकारिणी का स्वागत किया गया।
मीडिया प्रभारी विजय मुकुटाई ने बताया कि कार्यक्रम में वर्तमान अध्यक्ष मुकेश गुप्ता लोहे वाले, सचिव धीरज गुप्ता, जॉन चेयरपर्सन डॉक्टर निर्मल शर्मा, राधेश्याम विजयवर्गीय, दिनेश सिंघल, पत्रकार वेद शर्मा, महेंद्र दीक्षित, ज्योति दीक्षित, ऋषि उपाध्याय, ज्योति उपाध्याय, महेश गुप्ता, महेश आर्य, अरविंद गर्ग, दीनदयाल गुप्ता, कैलाश मंगलम, मंजू मंगलम, कृष्ण गुप्ता, ममता शर्मा, राजेंद्र गर्ग, सुरेंद्र विजयवर्गीय, सरिता विजयवर्गीय, उषा गुप्ता, डॉक्टर अनुज शर्मा, विष्णु ट्रांसपोर्ट, सुनील अगरबत्ती, सुरेंद्र मित्तल, भागीरथ रेंजर, सुनील गुप्ता लैब, धीरज गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता कोचिंग, विष्णु अग्रसेन ट्रेडर्स, माधवी गुप्ता, विजयलक्ष्मी गुप्ता, रेखा मुकेश गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ लायंस क्लब गंगापुर सिटी ने आगामी सत्र के लिए मजबूत संगठनात्मक टीम तैयार कर सामाजिक और सेवा गतिविधियों को और व्यापक बनाने का संकेत दिया है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
