गंगापुर सिटी: डॉ. हरिनारायण मीणा की पुण्यतिथि पर लायंस क्लब ने किया सेवा कार्य
गोशाला में दस क्विंटल हरी सब्जियां खिलाने के बाद मंडी द्वार पर एक हजार लोगों को हलवा-खिचड़ी का वितरण किया गया।

तस्वीर में गोशाला में बैनर के साथ खड़े लायंस क्लब के सदस्य दिख रहे हैं।
गंगापुर सिटी। लायंस क्लब गोल्ड, गंगापुर सिटी के तत्वावधान में बुधवार, 29 सितम्बर 2026 को डॉ. हरिनारायण मीणा की पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न सेवा कार्य किए गए। इस दौरान गोशाला में गायों के लिए चारा वितरित किया गया और गायों को हरा चारा खिलाया गया। गोमाता को विभिन्न प्रकार की दस क्विंटल हरी एवं पत्तेदार सब्जियां काट-काटकर खिलाई गईं।
इसके पश्चात उदय मॉड फल सब्जी मंडी के द्वार पर करीब हज़ार व्यक्तियों को सूजी का हलवा और दाल-चावल की खिचड़ी वितरित की गई।
कार्यक्रम के संयोजक विवेक कुमार मीणा (एडवोकेट) रहे। इस अवसर पर लायंस क्लब गोल्ड के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी, सचिव धर्मेन्द्र गुप्ता (एडवोकेट), कोषाध्यक्ष अशोक फर्नीचर विनोद शर्मा (एडवोकेट), आनंद गोयल, डॉ. राजेश गर्ग, राहुल सिंह नरुका सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उपस्थित सदस्यों ने डॉ. हरिनारायण मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में उनके सामाजिक योगदान को याद किया। लायंस क्लब गोल्ड ने भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
