सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों को लेकर सक्रिय लायंस क्लब गरिमा, गंगापुर सिटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंगलवार को भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणीत) राजस्थान के प्रदेश मंत्री विजय अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बबीता अग्रवाल से उनके निज निवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस दौरान क्लब प्रतिनिधियों ने विजय अग्रवाल को पुष्पगुच्छ एवं सम्मान स्वरूप अभिनंदन भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक के दौरान लायंस क्लब गरिमा द्वारा क्षेत्र में संचालित विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों तथा भविष्य में प्रस्तावित स्थायी जनहितकारी परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

विजय अग्रवाल ने क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के उत्थान और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए इस प्रकार के प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

इस अवसर पर लायंस क्लब गरिमा के अध्यक्ष एमजेएफ लायन पंकज गुप्ता (मंगलम होटल), सचिव लायन वीरेन्द्र कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष लायन सोमवृत अग्रवाल, पीएमजेएफ लायन आशीष शर्मा, लायन सौरभ बरड़िया, लायन ओम अग्रवाल, लायन सचिन बंसल, लायन आलोक मित्तल, लायन विश्वनाथ गोयल एवं लायन विनोद खंडेलवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह मुलाकात सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सहयोग, समन्वय और जनकल्याणकारी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें समाजहित के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक संवाद भी हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story