गंगापुर सिटी में लॉयन्स क्लब दिशा की आमसभा में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन कर दिया गया, जिसमें दिवाकर शर्मा को अध्यक्ष, मनीष जैन को सचिव एवं महेंद्र वैष्णव डीएस को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बैठक के दौरान वर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र गौत्तम ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए क्लब की वर्षभर की गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने बताया कि क्लब ने विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से करीब 13,850 लोगों को लाभ पहुंचाया, जो सामाजिक सरोकारों के प्रति क्लब की सक्रियता को दर्शाता है।

सचिव लोकेश सौगानी ने अपने प्रतिवेदन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, परामर्श शिविर, पौधरोपण अभियान, दिव्यांग एवं निराश्रित बच्चों के लिए भोजन वितरण तथा 50 दिवसीय मॉर्निंग वॉक चैलेंज सहित आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं कोषाध्यक्ष सौरभ जैन ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए वित्तीय पारदर्शिता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान सेवा कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर कपिल गौत्तम, आलोक मालधनी, आनंद पैंगोरिया, सोमदत्त शर्मा, राजेश आचार्य, गौरव जैन, अनिल गुप्ता, वैभव दुबे, अरविंद शर्मा, जितेंद्र खंडेलवाल, विनीत खंडेलवाल, कुंजबिहारी शर्मा और अरुण गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

नई कार्यकारिणी का यह गठन क्लब की आगामी गतिविधियों और सामाजिक सेवा अभियानों को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story