शहर और क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर क्षेत्रीय विकास मंच समिति, गंगापुर सिटी की बैठक 21 अगस्त 2026 को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में रेलवे सुविधाओं के विस्तार, नई विकास परियोजनाओं, रोजगार के अवसरों और गंगापुर सिटी के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में इलेक्ट्रिक लोको शेड की स्थापना की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

सदस्यों ने कहा कि गंगापुर सिटी रेलवे की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। यहां इलेक्ट्रिक लोको शेड स्थापित होने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों और उच्च स्तर पर प्रभावी तरीके से मांग रखने तथा आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में एडीआरएम रघुवीर मीणा एवं प्रह्लाद जी सहित उपस्थित अतिथियों ने विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। व्यापार मंडल अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, पेंशनर संघ के याकूब खान एवं रामसहाय शर्मा ने भी गंगापुर सिटी के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सभी संगठनों और नागरिकों को मिलकर मजबूती से उठाना चाहिए।

क्षेत्रीय विकास मंच समिति के संयोजक डॉ. हेमन्त शर्मा, अध्यक्ष प्रो. श्यामलाल मीणा, उपाध्यक्ष-महामंत्री डॉ. सीताराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष घनश्याम मेथी एवं संगठन मंत्री चौखेलाल वर्मा सहित समिति के पदाधिकारी और सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में रेलवे से जुड़े प्रस्तावों, यातायात व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं, औद्योगिक विकास तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। समिति ने निर्णय लिया कि गंगापुर सिटी के विकास से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों और सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा तथा जनहित में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story