गंगापुर सिटी। विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाढ़कला में 17 सितंबर 2026 की शाम खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों के घरों पर दीप प्रज्वलित कर ‘आशीर्वाद दिया कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शासन सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जयपुर, जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर कानाराम एवं जिला रसद अधिकारी सवाई माधोपुर रामभजन मीणा के निर्देशानुसार किया गया।

कार्यक्रम के तहत शाम 7 बजे ग्राम पंचायत बाढ़कला में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से पहले से जुड़े लाभार्थियों के साथ खाद्य सुरक्षा योजना में नवीन रूप से चयनित परिवारों को भी शामिल किया गया। लाभार्थी परिवारों के घरों पर दीप प्रज्वलन कराया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी परिवारों के साथ जनसंपर्क बढ़ाने के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। दीप प्रज्वलन के दौरान खाद्य सुरक्षा योजना में नए चयनित परिवारों को योजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी भी दी गई।

यह कार्यक्रम प्रवर्तन निरीक्षक गंगापुर सिटी सूरजभान सिंह के नेतृत्व एवं विभागीय निर्देशों के अनुसार आयोजित हुआ। ग्राम पंचायत बाढ़कला में लाभार्थी परिवारों के घरों पर दीप जलाकर कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न कराया गया। इस पहल के माध्यम से खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े पुराने और नए लाभार्थी परिवारों को कार्यक्रम से जोड़ा गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story