गंगापुर सिटी। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले भव्य नवरात्र महोत्सव और भंडारे की पूर्व तैयारियों को लेकर रविवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित कार्यालय में मां गुमानो बीजासनी देवी सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समिति अध्यक्ष महेश शर्मा की अध्यक्षता एवं संरक्षक मंडल की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक का विधिवत शुभारंभ मां जगदम्बे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। बैठक में आगामी 24 मार्च को गंगापुर सिटी से करणपुर धाम के लिए प्रस्थान करने वाली बस यात्रा और वहां आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।

समिति के निर्णय अनुसार, 24 मार्च को मातारानी के भक्त बड़ी संख्या में बसों द्वारा करणपुर धाम पहुंचेंगे, जहां मां गुमानो यात्री निवास में भव्य नवरात्र महोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया जाएगा। बैठक के दौरान समिति पदाधिकारियों ने मां के भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में करणपुर चलने का भावपूर्ण आग्रह किया। आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई और जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके अतिरिक्त, बैठक में धर्मशाला निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों और आगामी वैशाख माह में आयोजित होने वाले मातारानी के मेले व भंडारे की व्यवस्थाओं को लेकर भी सर्वसम्मति से रणनीति तैयार की गई।

संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए समिति के चुनाव संपन्न कराने हेतु एक 7 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। यह समन्वय समिति मातारानी के भक्तों से संपर्क कर संस्था का मार्गदर्शन करेगी तथा सर्वसम्मति से नवीन पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को पूर्ण करने की दिशा में कार्य करेगी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए समिति के सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अध्यक्ष महेश शर्मा, महामंत्री गोपाल सोनी, उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद गुप्ता, मंत्री पप्पू गुरु, कोषाध्यक्ष श्याम रोधई, पूर्व अध्यक्ष कमलेश शर्मा, कैलाश चंद्र सैमरदा, ओम प्रकाश कैशियर, मुरारीलाल पंडित, शिवचरण एलआई, दिनेश धौलेटा, हरिचरण गुप्ता प्रिंसिपल, दिनेश चूड़ी, मुकेश लाइट, सतीश गुप्ता, उमेश शर्मा, घनश्याम सैमरदा, विष्णु करणपुर, राजेन्द्र भरतुन, विष्णु चौबे, धर्मेंद्र राजावत, ओमप्रकाश एसडीआई एवं रमेश गुप्ता मांच सहित कार्यकारिणी के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story