धुंधेश्वर धाम से पवित्र जल लेकर 25 अगस्त को ममलेश्वर महादेव पहुंचेंगे कांवड़िये
गंगापुर सिटी में 25 अगस्त को चतुर्थ भव्य कांवड़ यात्रा निकलेगी। धुंधेश्वर धाम से जल लेकर श्रद्धालु ममलेश्वर महादेव पहुंचेंगे।

तस्वीर में भक्त गंगापुर सिटी के मंदिर में भगवान शिव की पिंडी का फूलों से श्रृंगार कर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं।
श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री शिव भक्त मंडल गंगापुर सिटी के तत्वावधान में 25 अगस्त 2026, मंगलवार को चतुर्थ भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में उत्साह है और इसे भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यात्रा में सजीव धार्मिक झांकियां, डीजे और उज्जैन के ढोल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
प्रचार मंत्री रिजुल गर्ग ने बताया कि कांवड़ यात्रा सुबह 6 बजे धुंधेश्वर धाम, चूली से शुरू होगी। कांवड़िये धुंधेश्वर धाम से पवित्र जल लेकर गंगापुर सिटी स्थित ममलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया जाएगा।
यात्रा के दौरान सजीव धार्मिक झांकियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश दिया जाएगा। वहीं डीजे की भक्तिमय धुनों और उज्जैन के ढोल से यात्रा में भक्ति एवं उत्साह का माहौल बनेगा।
कांवड़ यात्रा धुंधेश्वर धाम, चूली से प्रारंभ होकर उघाड़मल बालाजी, ईदगाह मोड़, खंडेलवाल धर्मशाला, ट्रक यूनियन, कैलाश टॉकीज, बालाजी चौक, चौपड़, खारी बाजार, सुभाष बाजार, व्यापार मंडल, कचहरी रोड होते हुए पंचायत समिति, गंगापुर सिटी स्थित ममलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। मंदिर पहुंचने के बाद भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया जाएगा।
मंडल की ओर से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पावन यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है। कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए कांवड़ कूपन एवं पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। कांवड़ शुल्क ₹501 निर्धारित किया गया है।
कूपन एवं पंजीकरण के लिए 9772696113, 9057255216, 7597598805, 9772696113, 8505091475 और 7014910752 पर संपर्क किया जा सकता है।
इस दौरान आयुष बजाज, भुवनेश गर्ग, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, गोलू समरवाल, तरुण मंगल, वेदप्रकाश गुप्ता, अक्षय बंसल, आकाश शर्मा, गौरव मंगल, सौरव गुप्ता, रमाकांत बंसल, आशीष गुप्ता, डॉ. राहुल गुप्ता, गौरव सोनी, रजत सोनी एवं मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
