गंगापुर सिटी की कान्हा गौशाला में नवरात्र पर प्रज्ज्वलित हुई अखंड ज्योत, गौ सेवा का लिया संकल्प
सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी स्थित कान्हा गौशाला में नवरात्र के अवसर पर अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई, जहां पदाधिकारियों ने गौ सेवा का संदेश दिया।

गंगापुर सिटी के चकछावा स्थित कान्हा गौशाला में 12 अक्टूबर को नवरात्र के अवसर पर अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित करते अतिथि एवं गौशाला के पदाधिकारी।
गंगापुर सिटी की कान्हा गौशाला चकछावा में नवरात्र के शुभ अवसर पर कृष्ण मंदिर में विधि-विधान से अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। जन सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में गौ भक्तों ने भाग लिया और गौ माता की सेवा के लिए मिलकर सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया।
12 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में कमल सिंह फौजी सूबेदार साहब, कान्हा गौशाला के अध्यक्ष कल्याण सिंह जाट, कोषाध्यक्ष जयंत योगी और जिला सवाई माधोपुर के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धन सिंह मावई सलोदा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर धन सिंह मावई सलोदा ने कहा कि कलियुग में गौ सेवा सबसे अधिक पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में एक गौ माता रखनी चाहिए। सभी को मिलजुलकर कान्हा गौशाला में सहयोग करना चाहिए और गौ माता की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।
कान्हा गौशाला के अध्यक्ष कल्याण सिंह जाट ने कहा कि गौशाला परिसर में स्थित भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में अखंड ज्योत हमेशा प्रज्ज्वलित रहेगी। उन्होंने इस धार्मिक पहल को निरंतर जारी रखने की बात कही।
कान्हा गौशाला के सचिव नरेश सिंह मीणा ने बताया कि गौशाला सर्व समाज के सहयोग से संचालित हो रही है। उन्होंने सभी लोगों से गौशाला में अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की, ताकि गौ सेवा के कार्यों में सामूहिक भागीदारी बनी रहे।
कार्यक्रम के दौरान गौ भक्त सीताराम सैनी छावा की बगीची, हुकम सिंह सैनी, पुरुषोत्तम गुप्ता, पप्पू मीणा टोकसी, उमेश सैनी जाट बड़ौदा, रमेश मीणा ताजपुर, विनोद शास्त्री और हरि पटेल खानपुर बड़ौदा उपस्थित रहे। नवरात्र के अवसर पर प्रज्ज्वलित की गई अखंड ज्योत के साथ कान्हा गौशाला में गौ सेवा और जन सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
