गंगापुर सिटी। चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से एवं मां कैला देवी का लक्खी मेला 16 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। इस भव्य मेला में गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन एवं अन्य वाहनों व संसाधनों से देश के विभिन्न राज्यों के लाखों श्रद्धालु यात्री वाया गंगापुर सिटी होते हुए मां कैला देवी दर्शन के लिए आवागमन करते हैं। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन और नगर परिषद के समक्ष सुचारू परिवहन एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

मेला स्पेशल ट्रेन और बसों का संचालन

मेला स्पेशल ट्रेन सहित राज्य परिवहन निगम द्वारा गंगापुर रेलवे स्टेशन से मेला स्थल कैला देवी के लिए सैकड़ो बसें यात्रियों के सुविधा के लिए लगती हैं। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर लगता जाम से यातायात की स्थिति बेहद नाजुक है, ऐसे में मेला में आने जाने वाले यात्री वाहनों एवं परिवहन की बसों को समय और निश्चित स्थान पर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

समाजसेवी ने सुझाया वैकल्पिक मार्ग

यातायात की इस गंभीर समस्या को देखते हुए समाजसेवी वेद प्रकाश मंगल ने प्रशासन को महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। "समाजसेवी वेद प्रकाश मंगल का कहना है कि मां कैला देवी मेला में बस एवं रेलवे स्टेशन से अन्य वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर रेलवे कॉलोनी महुकलां से दूध की डेयरी मार्ग पर चलाया जाना चाहिए जिससे मेले में कैला देवी श्रद्धालु और यात्रियों को आने जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और समय पर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सके।"

बस स्टैंड शिफ्ट करने की आवश्यकता

श्रद्धालुओं को रेल यात्रा संसाधन सुविधा समय पर मिल सके, इसके लिए शहर के भीतर के दबाव को कम करना अनिवार्य है। समाजसेवी ने यह भी सुझाव दिया है कि प्राइवेट बस स्टैंड एवं रोडवेज बस स्टैंड को भी वैकल्पिक तौर पर अन्य स्थानों पर शिफ्ट कर देना चाहिए, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके और यात्रियों का सफर सुगम हो।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story