गंगापुर सिटी: महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सैनी समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
भाजपा शहर मण्डल ने सभापति शिवरतन अग्रवाल के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, सामाजिक समरसता का दिखा अद्भुत नजारा।

गंगापुर सिटी में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर सैनी समाज द्वारा आयोजित शोभायात्रा का स्वागत करते भाजपा सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं अन्य कार्यकर्ता।
गंगापुर सिटी। आज समाज सुधारक, महान चिंतक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा गोविन्द राव फुले जी की जयंती के पावन अवसर पर सैनी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल द्वारा सभापति शिवरतन अग्रवाल के नेतृत्व में शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
उत्साह और सामाजिक समरसता का संगम
शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग में उत्साह, श्रद्धा एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। महात्मा फुले जी ने समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए जो अमूल्य योगदान दिया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
सभापति शिवरतन अग्रवाल का संबोधन
इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि "महात्मा फुले जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के पिछड़े एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया। ऐसे महान महापुरुष की जयंती पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा में सहभागी होना अपने आप में गर्व और सौभाग्य का विषय है।"
भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
कार्यक्रम में सभापति श्री शिवरतन अग्रवाल, शहर मण्डल अध्यक्ष श्री मिथलेश व्यास, मण्डल महामंत्री श्री कमलेश महावर, गोविन्द SRS, गौरव मंगल, चिरंजी लोधा, लक्ष्मण सैनी, शिवदयाल जोशी, वेदप्रकाश शर्मा, मुकेश राजलवाड, विक्की सैनी, विकास सैनी सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
