गंगापुर सिटी जंक्शन पर प्लेटफॉर्म-3 की ओर शुरू हुआ नया अनारक्षित टिकट काउंटर, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
गंगापुर सिटी जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नं. 03 की ओर नया अनारक्षित टिकट बुकिंग काउंटर शुरू हो गया है। जानिए इसका समय और यात्रियों को मिलने वाली सुविधा।

गंगापुर सिटी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 03 पर स्थित नया टिकट बुकिंग काउंटर।
गंगापुर सिटी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर और सुगम टिकटिंग सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में रेल प्रशासन ने प्लेटफॉर्म नं. 03 की ओर नया अनारक्षित टिकट बुकिंग काउंटर शुरू कर दिया है। यह काउंटर 14 जुलाई 2026 से यात्रियों के लिए संचालित किया जा रहा है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि नया अनारक्षित टिकट बुकिंग काउंटर प्रतिदिन प्रातः 08.00 बजे से सायं 04.00 बजे तक संचालित रहेगा। उन्होंने कहा कि इस काउंटर के शुरू होने से यात्रियों को अनारक्षित टिकट प्राप्त करने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और टिकट लेने में लगने वाला समय भी कम होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि नए टिकट बुकिंग काउंटर के संचालन से स्टेशन पर अन्य टिकट काउंटरों पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में भी सहायता मिलेगी, जिससे यात्रियों को अधिक व्यवस्थित और सुगम टिकटिंग सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म नं. 03 की ओर शुरू की गई इस नई सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करें, ताकि उनकी यात्रा और अधिक सुविधाजनक तथा सहज बन सके।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
