अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर अपना घर सेवा समिति, गंगापुर सिटी की पुरुष एवं महिला इकाई के तत्वावधान में वृद्धजन सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अग्रवाल धर्मशाला में गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:30 बजे आयोजित समारोह में गंगापुर सिटी नगर परिषद के सभापति श्री कृष्ण कुमार गोयल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री रमेश चंद गुप्ता पट्टीवाले ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने मां भारती के चित्रपट के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद पुरुष इकाई अध्यक्ष श्री अशोक कुमार बंसल ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री रमेश चंद गुप्ता पट्टीवाले ने अपने उद्बोधन में अपना घर संस्था की रीति-नीति एवं व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

समारोह में समिति के वार्षिक सदस्यों में शामिल हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में निर्वाचित सभापति श्री कृष्ण कुमार गोयल तथा वार्ड पार्षद के रूप में निर्वाचित श्री गिरधारी लाल अग्रवाल, श्री पंकज कुमार मंगलम, श्री वीरेंद्र कुमार अग्रवाल, श्रीमती गीता देवी नरूका, श्रीमती रत्ना गुप्ता एवं श्रीमती ललिता देवी का समिति की ओर से सम्मान किया गया। सभी को तिलक, माला, साफा, शाल एवं अपना घर का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले गंगापुर सिटी के 75 वर्ष या इससे अधिक आयु के 17 वृद्धजनों तथा 70 वर्ष या इससे अधिक उम्र की 12 वृद्धजन महिलाओं का भी सम्मान किया गया। उन्हें तिलक लगाकर, माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर, सम्मान पत्र देकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक सेवानिवृत्त प्रिंसिपल श्री हरिचरण गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। सह संयोजक श्री विष्णु सिंघल एवं मदन मोहन आर्य का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन समिति की कार्यकारिणी के सदस्य श्री वासुदेव बंसल ने किया।

समारोह में समिति की पुरुष इकाई के उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह चौधरी, सचिव श्री अभिषेक रावत, वित्त सचिव श्री राजेश अकाउंटेंट, सह वित्त सचिव श्री गिर्राज प्रसाद गर्ग तथा महिला इकाई संरक्षक श्रीमती कल्पना शुक्ला, श्रीमती तारा गुप्ता, श्रीमती मंजूलता मौर्य, उपाध्यक्ष श्रीमती कविता राजोरा, सचिव आरती शर्मा, वित्त सचिव प्रेम कालरा, सह वित्त सचिव श्रीमती प्रभासागर एवं वर्षा कालरा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story