गंगापुर सिटी में मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति की आमसभा समिति अध्यक्ष देवी चरण गर्ग की अध्यक्षता में 6 अगस्त, गुरुवार को शाम 6:00 बजे भगवती पैलेस में आयोजित होगी। बैठक में समिति से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

समिति के महामंत्री वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि आमसभा के दौरान बूंदी जिले के इंदरगढ़ में गंगापुर सिटी के श्रद्धालुओं के लिए निर्माणाधीन धर्मशाला के संबंध में चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही अब तक के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा भी सभा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में सावन मास के दौरान आयोजित किए जाने वाले लहरिया महोत्सव को लेकर भी विचार-विमर्श होगा। वहीं, भाद्रपद मास में इंदरगढ़ माता के लिए प्रस्तावित ध्वजा यात्रा की तैयारियों एवं आयोजन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। समिति ने सभी संबंधित सदस्यों से आमसभा में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story