गंगापुर सिटी में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपखंड मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 46 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी के खेल मैदान में आयोजित समारोह में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।

ध्वजारोहण के बाद एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर वाहन में सवार होकर राजस्थान पुलिस, राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड तथा एनसीसी की टुकड़ियों का निरीक्षण करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। समारोह में एडीएम तोमर ने राज्यपाल का संदेश भी उपस्थित लोगों को पढ़कर सुनाया।

समारोह में विधायक रामकेश मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजू गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा, एसडीएम बृजेंद्र मीणा, तहसीलदार सुरेश बिश्नोई, विकास अधिकारी जगदीश गुर्जर तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की संस्था प्रधान राजेन्द्री मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं शहर के प्रमुख लोग मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने पीटी परेड और व्यायाम का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति, राजस्थानी एवं फिल्मी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे समारोह का माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।

समारोह में 46 प्रतिभाओं का सम्मान, परेड और विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां स्वतंत्रता दिवस आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story