गंगापुर सिटी। मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वाधान में 25 जुलाई शनिवार को मां इंदरगढ़ दरबार जिला बूंदी के लिए श्रद्धालुओं की यात्रा आयोजित की जाएगी। यात्रा को लेकर समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सैकड़ों भक्त बसों के माध्यम से माता रानी के दरबार के लिए प्रस्थान करेंगे।

समिति महामंत्री वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि शनिवार शाम 4:00 बजे कर्मचारी कॉलोनी स्थित गौरव मैरिज होम के सामने से श्रद्धालु बसों द्वारा मां इंदरगढ़ बिजासन दरबार जिला बूंदी के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शनिवार रात्रि 9:00 बजे से गंगापुर वालों की बिजासन धर्मशाला में माता रानी का दरबार सजाकर विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 26 जुलाई रविवार को प्रातः 7:00 बजे श्रद्धालु ढोल नगाड़ों के साथ हाथों में ध्वजा लेकर जयकारे लगाते हुए माता रानी के दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे। मंदिर पहुंचकर माता रानी को भोग प्रसादी अर्पित की जाएगी। इसके बाद कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत बिजासन माता मंदिर परिसर के पास विशाल भंडारा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रत्येक माह गंगापुर सिटी व आसपास क्षेत्र के भक्तों द्वारा माता रानी के दरबार में भंडारा प्रसादी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

भक्त देवी चरण गर्ग ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आवाह्न किया है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story