गंगापुर सिटी: अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने IAS अक्षत सिंघल को किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने अक्षत सिंघल के निवास पहुंचकर साफा पहनाया और उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

गंगापुर सिटी में बुधवार रात्रि को आईएएस अक्षत सिंघल के निज निवास पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों द्वारा उनके चयन पर आयोजित सम्मान समारोह का दृश्य।
गंगापुर सिटी। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, गंगापुर सिटी द्वारा बुधवार रात्रि नहर रोड स्थित उनके निज निवास पर पहुंचकर IAS में चयनित अक्षत सिंघल का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
माला एवं साफा पहनाकर किया सम्मान
इस अवसर पर महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने अक्षत सिंघल का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया और उनके कड़ी मेहनत एवं उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उन्हें समाज का गौरव बताया। महासम्मेलन के प्रतिनिधियों ने अक्षत सिंघल की सफलता को न केवल वैश्य समाज बल्कि समस्त युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि "इस प्रकार की उपलब्धियां समाज के युवाओं को आगे बढ़ने की नई दिशा प्रदान करती हैं।"
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथि
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष नितेश मोदी, जिला महामंत्री गौरव मंगल, लक्ष्मण गुरुजी, जयप्रकाश डांस, यश अग्रवाल, आशुतोष खंडेलवाल, चेतन मोदी, विपिन खंडेलवाल, सोनू डगायच, पुनीत अग्रवाल, डॉ संतोष सिंहल, दिनेश सिंघल सहित अनेक पदाधिकारी एवं युवा साथी उपस्थित रहे। अक्षत सिंघल के सम्मान समारोह के माध्यम से समाज ने युवाओं को कड़ी मेहनत का संदेश दिया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
